दिमाग की चालाकी: रैंडम नंबर्स और इमोशंस के खेल को समझिए
हमें यह समझना होगा कि क्यों हमारा सबकॉन्शियस माइंड सबसे पहले सुने गए नंबर पर ही दांव लगा देता है और कैसे हमारे इमोशंस और बायसेस हमारे अपने सारे फैसले कंट्रोल करते हैं?
देखो डिसीजन मेकिंग को बेहतर बनाने के लिए अपने दिमाग की इन कॉग्निटिव कमियों को समझना हम सभी के लिए पहली सीढ़ी है।
The Glitch in Your Brain: Why You Trust Random Numbers ?स्मॉल नंबर्स का खेल और हमारा माइंड
हमारा माइंड जो है, वो यह मानने को तैयार ही नहीं होता कि दुनिया की बहुत सी घटनाएँ पूरी तरह से रैंडम हैं बीकॉज़ माइंड एक ऐसी मीनिंग-मेकिंग मशीन है जो अनजाने में ही, रैंडम इंसिडेंट्स के बीच भी एक कहानी बना लेता है, ताकि वह दुनिया को आसानी से समझ सके।
अक्सर हम सीमित डेटा या स्मॉल सैंपल साइज़ को देखकर पूरी सच्चाई का अंदाज़ा लगाने की बड़ी गलती कर बैठते हैं।
मेरी इस बात को मेडिकल सिनेरियो से समझिए
मान लीजिए, किसी रूरल एरिया में जहाँ स्मॉल पॉपुलेशन है, वहाँ किसी बीमारी के मामले बहुत कम आते हैं तो हम सभी का माइंड तुरंत एक कॉज़ल कनेक्शन ढूँढ लेता है कि वहाँ की हवा साफ़ है और पानी फ्रेश है, इसीलिए बीमारी कम है। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि जिन इलाकों में बीमारी सबसे ज़्यादा होती है, वो भी कम आबादी वाले रूरल एरियाज़ ही होते हैं! तब हमारा माइंड तुरंत अपनी कहानी बदल लेता है और गरीबी, अनहेल्दी डाइट या खराब मेडिकल फैसिलिटीज को कारण मान लेता है।
जबकि असली फ़ैक्टर रूरल होना या हवा-पानी नहीं है, बल्कि स्मॉल सैंपल साइज़ है। छोटे सैंपल साइज़ में रैंडम वेरिएशंस या एक्सट्रीम आउटकम्स दिखने के चांसेस बहुत ज़्यादा होते हैं, वहीं बड़े सैंपल साइज़ में डेटा एवरेज आउट हो जाता है।
Examples based on daily life, sports, and education:
लकी शर्ट और लकी इंसान: मान लीजिए, किसी ने एक खास शर्ट पहनकर बड़ा एग्जाम क्लियर किया, तो वो मान लेता है कि वही शर्ट उसकी सक्सेस का कॉज़ है। या किसी इंसान की लाइफ में एंट्री हुई और उसे कामयाबी मिल गई, तो वो उसे अपना गुड लक मान लेता है। और जब वो इंसान साथ नहीं होता और नाकामयाबी मिलती है, तो अपनी कमियों पर ध्यान देने की बजाय सोचता है कि काश वो साथ होता तो सक्सेस पक्की थी।
स्पोर्ट्स में हॉट फॉर्म: किसी खेल में अगर कोई प्लेयर तीन-चार अच्छे शॉट्स मार दे, तो लोग मानते हैं कि वो खिलाड़ी अभी 'इन हॉट फॉर्म' में है। लेकिन हज़ारों शॉट्स का डेटा एनालाइज़ करें, तो पता चलता है कि सक्सेस और फेलियर का सीक्वेंस पूरी तरह से रैंडम होता है।
एजुकेशन में गलत इन्वेस्टमेंट: बड़ी फाउंडेशंस बिलियंस ऑफ़ डॉलर्स छोटे स्कूल्स पर इन्वेस्ट कर देती हैं यह सोचकर कि टॉप परफॉर्मेंस वहीं से आती है। लेकिन डेटा देखने पर पता चलता है कि सबसे वर्स्ट परफॉर्मेंस भी वहीं से आती है। क्योंकि उनका डेटा वेरिएबल होता है। असल में बड़े स्कूल्स ज़्यादा कंसिस्टेंट और बेटर रिज़ल्ट्स देते हैं।
एंकरिंग इफ़ेक्ट: पहला नंबर ही क्यों बन जाता है बेस?
जब भी हम किसी अननोन क्वांटिटी का अनुमान लगाते हैं, तो हमारा माइंड सबसे पहले जो नंबर या इंफॉर्मेशन सुनता है, उसी को अपना एंकर बना लेता है। हम सभी का फाइनल गेस/अनुमान अक्सर उसी एग्ज़ैक्ट नंबर के आस-पास ही रह जाता है।
एंकरिंग इफेक्ट को सैलरी नेगोशिएशन से समझें
मान लीजिए, इंटरव्यूअर ने हमें पचास हज़ार की लो सैलरी ऑफर की तो यह पचास हज़ार आपका एंकर बन गया:
एडजस्टमेंट: हम इस नंबर को बेस मानकर नेगोशिएट करते हैं। हम सत्तर हज़ार तक जाने की कोशिश करते हैं, लेकिन हम एक लाख नहीं बोलते क्योंकि हम उस पचास हज़ार के एंकर से एडजस्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।
प्राइमिंग इफ़ेक्ट: वो पहला नंबर आपके सबकॉन्शियस माइंड में एक रेंज सेट कर देता है। बिना कॉन्शियस एडजस्टमेंट के, आपका माइंड अनजाने में उसी दायरे के आस-पास सोचने लगता है।
रियल वर्ल्ड में इसका बड़ा इम्पैक्ट:
रियल एस्टेट: अगर कोई एक्सपीरियंस्ड एजेंट किसी घर की इनिशियल प्राइस लिस्टिंग बहुत ज़्यादा (यानी X अमाउंट) बताता है, तो वो एक एंकर बन जाता है। बायर नेगोशिएट करके प्राइस कम तो करा लेगा, लेकिन फाइनल प्राइस एक्चुअल वैल्यू से ज़्यादा ही रहेगा। वहीं अगर स्टार्टिंग प्राइस ही कम बताई जाए, तो नेगोशिएशन उसी लो रेंज में होगा।
मजे की बात यह है कि बायर्स साफ़ इन्कार कर देते हैं कि वो किसी नंबर से इन्फ्लुएंस नहीं हुए हैं, उन्हें लगता है कि डिसीज़न पूरी तरह से उनका अपना है।
चैरिटी और रेस्क्यू ड्राइव्स: अगर शुरू में ही पचास हज़ार जैसा बड़ा डोनेशन गोल बता दिया जाए, तो लोग अनजाने में उसी लार्ज अमाउंट के आस-पास डोनेट कर देते हैं, भले ही बाद में पता चले कि एक्चुअल आवश्यकता उससे बहुत कम की थी।
प्रोफेशनल लेवल पे फायदे और नुकसान: फायदा यह है कि ये डिसीज़न मेकिंग को फ़ास्ट करता है। जैसे फ्रीलांस प्रोजेक्ट में, अगर हम नए क्लाइंट को पहले ही अपनी सर्विस का हाई प्रीमियम रेट कोट कर दें, तो हमारी वैल्यू बढ़ जाती है और हमें एक बेटर डील मिल सकती है। लेकिन नुकसान यह है कि अगर आपका एंकर बहुत ज़्यादा अनरियलिस्टिक या क्लाइंट के बजट से बिलकुल बाहर हुआ, तो अपॉर्चुनिटी तक हाथ से निकाल सकती है और क्लाइंट सीधा पीछे हट सकता है।
एंकरिंग से बचने का सॉल्यूशन: नेगोशिएशन में जाने से पहले एक्चुअल मार्केट वैल्यू और कॉम्पिटिटर्स के रेट्स की अच्छी रिसर्च कर लेनी चाहिए, ताकि कोई भी एंकर हमारे सबकॉन्शियस माइंड को मैनिपुलेट न कर सके।
कुल मिलाकर, हम सभी के दिमाग का ग्लिच यही है कि हम रैंडम नंबर्स पर ट्रस्ट कर लेते हैं और हमारा सबकॉन्शियस माइंड हमेशा पहले सुने गए नंबर पर ही बेट लगाता है।
The Illusion of Logic: Controlling Emotion and Bias:
सभी को लगता है कि हमारा माइंड लॉजिकल फैसले लेता है, लेकिन असल में माइंड हमारे इमोशंस और कुछ साइकोलॉजिकल पैटर्न्स से पूरी तरह कंट्रोल होता है और हम अनजाने में ही सही but बायस का शिकार हो जाते हैं।
सेल्स, मार्केटिंग और डेली लाइफ में एंकरिंग ट्रैप:
सुपरमार्केट ट्रिक: सुपरमार्केट में अक्सर बोर्ड लगा होता है— "Limit of 12 per person"। इसे देखकर एक आर्टिफ़िशियाल स्कार्सिटी क्रिएट होती है और कस्टमर इंस्टेंट अर्जेंसी फील करके ज़्यादा स्टॉक खरीद लेता है।
डिस्काउंट का खेल: किसी जींस की टैग प्राइस दस हज़ार लिखी है, और बड़े बोर्ड पर लिखा है कि डिस्काउंट के बाद वो दो हज़ार की मिल रही है, तो वो दस हज़ार हम सभी के लिए एक एंकर बन जाता है और दो हज़ार की प्राइस बहुत अट्रैक्टिव लगने लगती है।
पब्लिक पॉलिसी: अगर गवर्नमेंट किसी रिलीफ फण्ड या कंपनसेशन की मैक्सिमम लिमिट 1 मिलियन या पचास हज़ार तय कर दे, तो बड़े क्लेम्स तो रुक जाते हैं, लेकिन जिनका बहुत कम नुकसान हुआ है, वो भी उसी मैक्सिमम लिमिट को एंकर मानकर फुल कंपनसेशन क्लेम करने लगते हैं।
प्रॉपर्टी और कार डील्स: अगर हमें अपनी सेकंड हैंड कार बारह लाख में बेचनी है, तो हम शुरुआत में पंद्रह लाख कोट करते हैं। बायर नेगोशिएट करके तेरह लाख पर आता है और सेलर को अपनी डिज़ायर्ड प्राइस से ज़्यादा मिल जाता है।
रिग्रेट से कैसे बचें: इस एंकरिंग ट्रैप से बचने का सबसे बेस्ट तरीका यही है कि काउंटर ऑफर देने की बजाय, हमें अपने रैशनल माइंड को एक्टिवेट रखो और फर्स्ट प्राइस के लॉजिक पर आर्गुमेंट करो या फिर तुरंत डील क्लोज कर दो, लेकिन मैक्सिमम लोग इमोशनल होकर टोकन अमाउंट या बयाना दे देते हैं, ताकि डील हाथ से न निकल जाए। घर आकर जब उन्हें एक्चुअल मार्केट वैल्यू पता चलती है, तो सिवाय रिग्रेट के कुछ नहीं बचता।
Mental Shortcuts: Availability Heuristic and Affect Heuristic
हम सभी किसी इंसिडेंट की फ्रीक्वेंसी या प्रोबेबिलिटी का अंदाज़ा इस बात से लगाते हैं कि उसके एग्ज़ांपल्स हमारे माइंड में कितनी आसानी से रिट्रीव (याद) होते हैं। इसे ही 'सब्स्टीट्यूशन' या 'ईज़ ऑफ़ रिट्रीवल' कहते हैं। हमारा माइंड मुश्किल सवाल को हटाकर एक आसान सवाल का जवाब देने लगता है, यानी माइंड एक्चुअल नंबर्स या स्टैटिस्टिक्स की जगह मेमोरी की 'फ्लुएंसी' पर रिलाई करता है।
स्मोकिंग, एक्सीडेंट्स, प्लेन क्रैश, बीमारियाँ:
स्मोकिंग के रिस्क की बात हो, तो इंसान एक्चुअल डेथ रेट्स को इग्नोर कर देता है। अगर उसे स्मोकिंग से हार्ट अटैक वाला कोई रीसेंट एग्ज़ांपल याद है, तो वो उस रिस्क को सच मान लेगा, और अगर कोई एग्ज़ांपल याद नहीं, तो वो अनगिनत साइलेंट डेथ्स को भी इग्नोर कर देगा।
प्लेन क्रैश की शॉकिंग न्यूज़ देखकर हम सभी को लगता है कि एयर ट्रेवल बहुत घातक है, जबकि एक्चुअल में कार एक्सीडेंट्स का रिस्क ज़्यादा होता है।
मीडिया टेररिज्म जैसे हाई-प्रोफाइल और ड्रामाटिक इवेंट्स को इतना कवर करती है कि लगता है मर्डर या टेररिज्म से सबसे ज़्यादा जानें जाती हैं जबकि रियल फैक्ट यह है कि स्ट्रोक, अस्थमा और डायबिटीज़ जैसी बीमारियों से ज़्यादा जानें जाती हैं।
मीडिया का डिस्टॉर्टेड रियलिटी दिखाना: मीडिया हॉलीवुड डिवोर्स या पॉलिटिकल स्कैंडल्स को ऐसे प्रेज़ेंट करती है जैसे दुनिया में बस यही हो रहा हो, जिससे माइंड में एक डिस्टॉर्टेड रियलिटी बन जाती है।
डोमेस्टिक लाइफ और टीमवर्क: हस्बैंड-वाइफ़ या टीम मेंबर्स में हर किसी को यही लगता है कि उसने अपना हंड्रेड परसेंट कॉन्ट्रिब्यूशन दिया है। ऐसा किसी स्वार्थ की वजह से नहीं होता, बल्कि इसलिए होता है क्योंकि इंसान को अपनी मेहनत आसानी से याद रहती है और सामने वाले का एफर्ट याद नहीं रहता, जिससे बिना बात के मतभेद पैदा होते हैं। इसीलिए तो कपल काउंसलिंग में काउंसलर जानबूझकर पार्टनर की क्वालिटीज़ याद दिलाता है ताकि मेमोरी का बैलेंस बन सके।
मेमोरी फ्लुएंसी का टेस्ट: अगर किसी इंसान से खुद को हेल्पफुल/असर्टिव प्रूव करने के लिए 6 एग्ज़ांपल्स मांग लिए जाए तो वो आसानी से बता देगा और खुद पे प्राउड फील करेगा। लेकिन अगर 12 एग्ज़ांपल्स मांग लिए जाएँ, तो नहीं बता पाएगा बीकॉज़ माइन्ड पर जोर पड़ता है, फ्लुएंसी टूट जाती है और इंसान खुद की एबिलिटी पर ही डाउट करने लगता है कि शायद वो हेल्पफुल है भी या नहीं।
अफ़ेक्ट ह्युरिस्टिक / इमोशंस का राज :
इस मामले में हम फैक्ट्स या लॉजिक के बिहाफ पर नहीं, बल्कि अपने इमोशंस और फीलिंग्स के बेसिस पर रिस्क और बेनिफिट का परसेप्शन बनाते हैं।
क्योंकि हमारे इमोशंस हमारे रैशनल माइंड को पूरी तरह ओवरराइड और कंट्रोल करते हैं।
कुछ बेहतरीन एग्ज़ांपल:
नेचुरल डिजास्टर और इंश्योरेंस: अगर कोई बाढ़ या भूकंप आता है, तो इमोशनल होकर लोग तुरंत इंश्योरेंस खरीद लेते हैं क्योंकि डर एकदम फ्रेश होता है। लेकिन टाइम बीतने के साथ, जैसे-जैसे मेमोरी पुरानी होती है, लोग फिर से केयरलेस हो जाते हैं।
पसंद और नापसंद: अगर किसी को टेक्नोलॉजी पसंद है, तो उसे इसके सिर्फ बेनिफिट्स दिखेंगे और रिस्क ना के बराबर लगेगा। लेकिन अगर कोई टेक्नोलॉजी से नफ़रत करता है, तो वो उसके हर छोटे बेनिफिट पर प्रूफ मांगने लगेगा।
फाइनली, हम सभी का डिसीजन मेकिंग प्रोसेस पूरी तरह से इन्हीं बायसेस और इमोशंस का गेम है, जहाँ लॉजिक सिर्फ एक इल्यूज़न बनकर रह जाता है।
द इमोशन ट्रैप: हाउ मीडिया Shapes योर रियलिटी
इंसान अक्सर रिस्क को लॉजिक, डेटा या नंबर्स के बजाय अपने इमोशंस और पर्सनल वैल्यूज़ के बेसिस पर ज़्यादा मेज़र करते हैं।
क्योंकि रिस्क सिर्फ एक साइंटिफिक मेज़रमेंट नहीं है, बल्कि यह एक सोशल कंस्ट्रक्ट है जो पूरी तरह ह्यूमन बिहेवियर और वोलंटरीनेस पर डिपेंड करता है। लोग अपनी मर्जी से लिए गए रिस्क और अचानक हुए एक्सीडेंट या फिर 'गुड डेथ' और 'बैड डेथ' के बीच में फर्क महसूस करते हैं।
पॉलिसी मेकर्स और मीडिया का रोल
पॉलिसी मेकर्स को यह देखना पड़ता है कि ऑडियंस के इमोशनल ट्रिगर्स क्या हैं और पब्लिक का रिएक्शन कैसा होगा। लेकिन प्रॉब्लम तब आती है जब पॉलिसी मेकर्स पूरी तरह से पब्लिक इमोशंस के प्रेशर में आकर इर्रेशनल पॉलिसीज़ बना डालते हैं, जिससे रिसोर्स एलोकेशन में मेजर फ्लॉज़ आ जाते हैं।
लोग हाइली विज़िबल लेकिन स्टैटिस्टिकली रेयर रिस्क पर हाइपर-फोकस करने लगते हैं और सिस्टम के दूसरे बड़े रिस्क इग्नोर हो जाते हैं।
प्लेन क्रैश vs रोड सेफ्टी: न्यूज़ चैनल्स किसी प्लेन क्रैश को नॉनस्टॉप कवर करते हैं, जिससे पब्लिक में फ्लाइंग को लेकर इंटेंस फियर और पैनिक क्रिएट हो जाता है। ऐसे में पब्लिक प्रेशर में आकर पॉलिसी मेकर्स फ्लाइट सेफ्टी पर करोड़ों स्पेंड करने का रूल पास कर देते हैं, जबकि कार एक्सीडेंट्स में ज़्यादा जानें जाती है इसके बावजूद रोड सेफ्टी के लिए कोई मेजर फंड शिफ्ट नहीं होता। इससे एक तो एक्सपर्ट्स की क्रेडिबिलिटी कम होती है और सोसाइटी को लॉन्ग-टर्म नुकसान झेलना पड़ता है वो अलग है |
मीडिया एज़ अ मैग्नीफायर: मीडिया किसी छोटी सी घटना को सेंसेशनलाइज़ कर देती है और 'अवेलेबिलिटी एंटरप्रेन्योर्स' इस पैनिक नरेटिव को लगातार न्यूज़ में बनाए रखते हैं। फिर govt.को अपने शॉर्ट-टर्म पॉलिटिकल सर्वाइवल के लिए तुरंत एक्शन लेना पड़ता है, और रिसोर्सेज जो है वो छोटी प्रॉब्लम्स में डायवर्ट हो जाते हैं जिससे बड़े सिस्टेमिक मुद्दे फिर से दरकिनार रह जाते हैं।
प्रिकॉशनरी प्रिंसिपल का गलत इस्तेमाल: एक्चुअल हेल्थ डैमेज या जान का खतरा न होने के बावजूद गवर्नमेंट भारी फंड्स खर्च करके लोगों को रिलोकेट कर देती है।
फ्रूट और टेररिज्म का डर: यहाँ तक कि अगर मीडिया किसी फ्रूट के माइनर रिस्क को सेंसेशनलाइज़ कर दे, तो 'लॉस एवर्जन' पैटर्न ट्रिगर हो जाता है और लोग डरकर हेल्दी फूड तक खाना छोड़ देते हैं।
टेररिज्म का खौफ भी इसीलिए गहरा है क्योंकि यह 'ड्रेड फैक्टर' और अनप्रिडिक्टेबल नेचर पर वार करता है, जिससे लोग इसे 'एग्ज़िस्टेंशियल थ्रेट' मानते हैं। हालांकि, डेमोक्रेसी में सोशल स्टेबिलिटी बनाए रखने के लिए पॉलिसी मेकर्स को पब्लिक के इस इर्रेशनल डर को एड्रेस करना भी जरूरी हो जाता है क्योंकि यह नॉर्मल नहीं है।
WYSIATI का रूल:
माइंड हमेशा "WYSIATI" (What You See Is All There Is) के रूल पर काम करता है। हम उपलब्ध जानकारी को ही अल्टीमेट ट्रुथ मानकर इमीडिएट नरेटिव बना लेते हैं और ब्रेन खुद ही गैप्स फिल करके सेंस बनाना चाहता है।
महिलाओं का इमोशनल प्रोटेक्टिव इंस्टिंक्ट: मान लीजिए किसी लोकल कम्युनिटी या सोशल मीडिया पर अफवाह फैल जाए कि बच्चों के फेवरेट स्नैक में हार्मफुल इंग्रेडिएंट्स हैं। विमेन, जो कम्युनिटी में प्राइमरी केयरगिवर्स होती हैं, वो इमीडिएट कंसर्न शो करती हैं और बिना डेटा वेरिफाई किए फैमिली सेफ्टी के लिए उस प्रोडक्ट को बैन कर देती हैं, जिससे मार्केट्स में पैनिक क्रिएट हो जाता है।
सॉल्यूशन और सही अप्रोच:
सोशल मीडिया के इस दौर में एंकरिंग बायस से बचने का सबसे सिंपल तरीका एक ही है: क्रिटिकली डाउट करना।
जब भी कोई नई इंफॉर्मेशन मिले, तो अपने इनिशियल जजमेंट पर रिलाई करने के बजाय एविडेंस की क्वालिटी, सोर्स और एक्यूरेसी पर सवाल उठाना बहुत ज़रूरी है। इमोशनल रिएक्शन को साइड में रखकर ऑब्जेक्टिव डेटा को वेरिफाई करना ही सबसे सॉलिड स्ट्रेटेजी है।
शब्दों का एक्सप्लेनेशन:
स्टैटिस्टिक्स (Statistics): आंकड़ों (Data) को इकट्ठा करने, उन्हें समझने और उनके आधार पर नतीजे निकालने का गणितीय तरीका।
कॉग्निटिव कमियाँ / इल्यूज़न (Cognitive Flaws / Illusion): सोचने-समझने की प्रक्रिया में दिमाग द्वारा की जाने वाली अनजानी गलतियाँ या भ्रम, जिससे हम गलत फैसला ले बैठते हैं।
सैंपल साइज़ (Sample Size): किसी रिसर्च या अध्ययन के लिए चुने गए लोगों या चीज़ों की कुल संख्या।
कॉज़ल कनेक्शन (Causal Connection): दो घटनाओं के बीच कारण और प्रभाव का रिश्ता बनाना (जैसे— 'ऐसा हुआ, इसीलिए वैसा हुआ')।
सब्स्टीट्यूशन / ईज़ ऑफ़ रिट्रीवल (Substitution / Ease of Retrieval): किसी कठिन सवाल के बजाय दिमाग द्वारा किसी आसान याद को सामने रखकर फैसला सुना देना।
मेमोरी फ्लुएंसी (Memory Fluency): किसी बात या उदाहरण का दिमाग में कितनी आसानी और तेज़ी से याद आ जाना।
सोशल कंस्ट्रक्ट (Social Construct): ऐसी अवधारणा या सोच जिसे समाज ने अपनी मान्यताओं और व्यवहार के आधार पर खुद बनाया है।
वोलंटरीनेस (Voluntariness): अपनी खुद की इच्छा या मर्जी से कोई काम या रिस्क लेना।
अवेलेबिलिटी एंटरप्रेन्योर्स (Availability Entrepreneurs): ऐसे लोग या मीडिया चैनल्स जो किसी एक घटना या डर को बार-बार दिखाकर समाज में पैनिक का माहौल बनाए रखते हैं।
ड्रेड फैक्टर (Dread Factor): ऐसा भयानक या अनजाना डर जो इंसान के दिमाग को पूरी तरह सुन्न कर दे (जैसे टेररिज्म का खौफ)।
एग्ज़िस्टेंशियल थ्रेट (Existential Threat): अस्तित्व ही खत्म हो जाने का बहुत बड़ा खतरा।
0 Comments